जगाधरी: जगाधरी में कुत्ते को खुला छोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद,विवाद ने लिया झगड़े का रूप,कई लोगों को आई चोट
यमुनानगर के जगाधरी में राजा वाली गली में पिटबुल कुत्ते को खुला छोड़ने पर गली में रह रहे एक परिवार ने जब कुत्ते को पकड़ने के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया l इसके बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट होने लगी इस विवाद में घायल हुए लोगों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया l