परसिया: बडकुही वेकोलि अस्पताल में सोमवार, बुधवार दो दिन होगा आम बच्चों का उपचार, पूर्व विधायक बावरिया ने प्रशासन का आभार माना
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पेंच क्षेत्र के बडकुही चिकित्सालय में सप्ताह में दो दिन आम नागरिकों के बच्चों का उपचार किया जाएगा। सोमवार और बुधवार को दस से एक बजे तक आम नागरिक भी चिकित्सालय में बच्चों का उपचार करा सकेंगे। बीएमओ ंडा अंकित सहलाम में इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को एक बजे पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया।