कस्बा: हांसी बेगमपुर गांव में शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे कस्बा विधायक एवं पूर्व मंत्री अफाक आलम
Kasba, Purnia | Dec 26, 2024 कसबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जलालगढ़ प्रखंड के हांसी बेगमपुर गांव वार्ड नंबर 6 के रहने वाले गुंजा देवी के पति मनीष मंडल एवं मामा का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति के मौत की खबर सुनकर पत्नी गुंजा देवी ने आत्महत्या कर ली। कस्बा विधायक एवं पूर्व मंत्री अफाक आलम हांसी बेगमपुर गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिले।