दारू: दारू प्रखंड अंतर्गत जरगा बिरहोर टोला में जन मन योजना को लेकर शिविर का आयोजन
दारू प्रखंड के पुनाई पंचायत अंतर्गत जरगा बिरहोर टोला में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जनमन योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अलग-अलग योजना का स्टॉल लगाया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रखंड में दो स्थान पर शिविर का आयोजन करना है जिसमें आज जरगा बिरहोर टोला में लगाया गया वही दूसरा जल्द ही इरगा में लगाया जाएगा