डुमरी कटसरी: माधोपुर सुंदर गांव से पुलिस ने चार लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने माधोपुर सुंदर गाँव से चार लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि की गुप्त सूचना के आधार पर माधोपुर सुंदर गाँव से शराब कारोबारी लखेन्द्र माझी को चार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर मद्द निषेध के तहत कार्रवाई करते हुए शिवहर जेल भेज दिया गया है।