चायल: तिल्हापुर मोड़ पर डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल, निजी अस्पताल में कराया गया उपचार
कौशाम्बी। जनपद के तिल्हापुर मोड़ पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना पिपरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल पिता-पुत्री बूंदा गांव, थाना पिपरी निवासी हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया!