फिरोज़ाबाद: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल वीडियो मामले में थाना उत्तर पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचा
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर तंमचे के साथ वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक अभियुक्त शिवम पुत्र लक्ष्मण राजपूत निवासी भाँग वाली गली न0 1 मोहल्ला द्वारिकापुरी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को टापाखुर्द को जाने वाली सडक इण्डैन गैस एजेन्सी के पास से सोमवार दोपहर एक बजे करीबन एक तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है।