भवनाथपुर प्रखंड के अधौरा गांव निवासी मोस्तकीम अंसारी के पुत्र आफताब अंसारी (32) की सूरत में डेंगू से मौत हो गई। आफताब पांच माह पूर्व रोजगार के लिए सूरत गया था और वहां इम्ब्रॉयडरी मशीन चलाता था। सोमवार को बुखार आने पर उसे सूरत म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।