फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट खजुहा रोड में नहर पुल के समीप सोमवार की देर शाम 6:30 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चित्रांशु गुप्ता उम्र 17 वर्ष पुत्र शीतला प्रसाद निवासी सीतापुर कोतवाली बिंदकी तथा उसी बाइक में सवार अनुज कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र महेंद्र कुमार निवासी लखनऊ घायल हो गए। गंभीर घायल चित्रांशु गुप्ता को सीएचसी से रेफर किया गया।