एटा: एटा में ट्रक-टेम्पो भिड़ंत में पांच लोग घायल, कासगंज रोड पर गांव गिरोरा में पलटा लोडर टेम्पो, पुलिस पहुंची
एटा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में कासगंज रोड पर एक ट्रक और महिंद्रा लोडर टेम्पो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक, टेम्पो चालक और तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना 4 जुलाई की रात करीब 12:15 बजे गिरोरा गांव के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।