महाराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने परतावल मंडी का किया निरीक्षण
बुधवार को 4 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने परतावल मंडी का औचक निरीक्षण कर धान क्रय की स्थिति का जायजा लिया गया।जिलाधिकारी ने धान क्रय अभिलेखों, क्रय हेतु निर्धारित चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारियों को देखा और केन्द्र पर खरीद की स्थिति का जायजा लिया। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि केन्द्र परतावल मण्डी तृतीय पर 43 किसानों से 167.24 मीट्रिक टन धान खरीदा