ग्वालियर गिर्द: सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष की हरकतों से रहवासी परेशान, पहुंचे SP आफिस
आदित्य रेजीडेंसी में रहने वाले लोग SP आफिस पहुंचे। उनका आरोप है कि सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शर्मा से इन दिनों सोसाइटी के सभी रहवासी परेशान है।उसने सोसाइटी के कार्यालय पर जबरन कब्ज़ा कर रखा है।ऑफिस में वो असामाजिक तत्वों का जमावडा लगाता है।जो आने-जाने वाले लोगों को बंदूक दिखाकर धमकाते है।यहां महिला एवं बच्चे इन असामाजिक तत्वों के कारण दहशत में रहते है।