हरदोई: जगदीशपुर चौराहे पर तीन दुकानों में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, लाखों का नुकसान
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2026 हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक लगी भीषण आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, सबसे पहले मुजाहिदपुर निवासी आकाश सिंह की मोबाइल दुकान में आग लगी।