मोतिहारी: शहर के कचहरी चौक पर राजद द्वारा एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया
देश भर में जातिगत जनगणना की मांग तथा महागठबंधन सरकार के 17 महीनों "तेजस्वी के सेवाकाल" में बढ़ायी गयी 65 प्रतिशत आरक्षण सीमा को संविधान की 9 वीं अनुसुची में शामिल करने की मांग को लेकर एनडीए सरकार के विरूद्ध,मोतिहारी शहर के कचहरी चौक पर राजद के द्वारा एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया.जिसमें राजद के जिले के सभी नेता मौजूद रहे.