रमकंडा: पब्लिक ऐप में चली खबर का हुआ असर, तेतरडीह में जलमीनारों की मरम्मत शुरू, पुरबरा टोला में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत तेतरडीह गांव में खराब पड़े जलमीनारों को लेकर पब्लिक ऐप में खबर चलने के बाद प्रशासन और पीएचईडी विभाग सक्रिय हो गया है। खबर सामने आने के बाद विभाग ने गांव में बंद पड़े जलमीनारों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। सबसे पहले पुरबरा टोला स्थित जलमीनार की फटी हुई टंकी को बदलकर उसे दुरुस्त किया गया, जिससे वहां के घरों में पुनः प