महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई पुलिस दीदी टीम, स्कूलों और बाजारों में कर रही गश्ती
जहानाबाद :
जहानाबाद। जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी टीम लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को टीम द्वारा बाइक एवं स्कूटी से विभिन्न क्षेत्रों में गश्ती की गई। इस दौरान स्कूलों, बाजारों, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
गश्ती के दौरान पुलिस दीदी टीम ने छात्राओं एवं बच्चों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने और सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना है।
Jehanabad, Jehanabad | Nov 13, 2026