मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भीषण अग्निकांड, इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग से लाखों का नुकसान, आग का मंजर देख दुकानदार बेहोश हुआ
नॉवेल्टी चौराहे स्थित अरोड़ा इलेक्ट्रॉनिक एंड गिफ्ट शॉप में संभावित शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।आग में लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक और गिफ्ट सामान जलकर राख हो गया।घटना से सदमे में दुकानदार अभिनव अरोड़ा बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा और पूरी मार्केट को नुकसान होने से बचा