कोल: रोरावर पुलिस ने मोबाइल चुराकर UPI से पैसे चुराने वाले 4 ठगों को गिरफ्तार किया, 4 मोबाइल बरामद
Koil, Aligarh | May 15, 2025 रोरावर पुलिस ने मोबाइल चुराकर यूपीआई से पैसे चुराने वाले 4 ठगों को गिरफ्तार किया है। यह ठग पहले लोगों के मोबाइल चुराते थे। इसके बाद मोबाइल का यूपीआई क्रैक कर पैसे चुराते थे। चोरों के द्वारा ₹17000 की ठगी की गई थी। इन चोरों में शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर रिजवान के अलावा इमरान, फैसल और समीर शामिल है। रिजवान पर अलीगढ़ के विभिन्न थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं।