महेश्वर में आबकारी विभाग ने एबी रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक महिंद्रा थार कार जब्त की है। कार से 243 बल्क लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। विभाग ने जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 13.13 लाख रुपये बताई है।