कोल: तस्वीर महल पर शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने पैदल चल रहे बच्चे को रौंदा, दोनों घायल
Koil, Aligarh | Feb 14, 2026 तस्वीर महल पर शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने पैदल चल रहे एक बच्चे को रौंद दिया। शुक्रवार रात्रि हुए इस हादसे में बच्चा और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए भेज दिया।