कोल: गंभीरपुरा में 9 साल की मासूम ने उठाई कावड़, भोले नाथ से पिता की शराब की लत छुड़ाने की मांगी मन्नत
Koil, Aligarh | Feb 14, 2026 गंभीरपुर में एक 9 साल की मासूम ने भोलेनाथ से अनोखी मांग करते हुए कावड़ उठाई है। 9 साल की मासूम बच्ची ने पिता की शराब की लत छुड़ाने की मन्नत मांगते हुए भोलेनाथ की कावड़ उठाई है। कावड़ उठाने वाली 9 वर्षीय बच्ची का नाम गणिका है जो की मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। इन दिनों वह अपने नाना नानी के घर गंभीरपुर में आई हुई है।