बिरसा: चार वर्षों से जर्जर भवन, पोर्च में पढ़ने को मजबूर प्राथमिक शाला छापरटोला के विद्यार्थी
ग्राम पंचायत माटे के अंतर्गत प्राथमिक शाला छापरटोला की भवन स्थिति पिछले चार वर्षों से अत्यंत जर्जर बनी हुई है। विद्यालय भवन के अनुपयोगी होने के कारण छात्र-छात्राओं को मजबूरन पोर्च में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। बरसात, गर्मी और अन्य प्रतिकूल मौसम में भी बच्चों को पर्याप्त सुरक्षा और सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनकी शिक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है