मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में हत्या की सुपारी लेने वाले युवक का अपहरण कर हत्या का प्रयास, 8 अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में हत्या की सुपारी लेने वाले आनन्द कुमार रवि नामक युवक का अपहरण कर उसका मर्डर करने का प्रयास किया गया। अपहरण कर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। हालांकि मुहल्ले के लोगों के जुट जाने से युवक की जान बची। उसके द्वारा दर्ज करायी गयी नामजद प्राथमिकी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।