पनागर: पनागर में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हुए शामिल, बरगी बांध क्रूज घटना पर संवेदना
जबलपुर के पनागर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और जनसहयोग का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां 51 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री स्वयं उपस्थित हुए और वर-वधुओं को सुखी वैव