मड़िहान: राजगढ़ गांव में मडाई के लिए रखे दो बीघा गेहूं में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसान ने मुआवजे की की मांग
राजगढ़ थाना क्षेत्र की राजगढ़ गांव निवासी किसान राजेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे घर के पास स्थित बिजली के पोल से लगे बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी। मडाई के लिए रखे लगभग दो बीघा गेहूं की फसल पर गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान सहित आसपास के लोग बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाया तब तक दो बीघा का गेहूं जल गया।