बीना: कृषि उपज मंडी सोमवार से खुलेगी, बड़ी संख्या में किसान उपज लेकर मंडी पहुंचे
Bina, Sagar | Apr 5, 2026 अवकाश के चलते करीब 11 दिनों से कृषि उपज मंडी बंद थी। जिसकी वजह से मंडी में खरीदी नहीं हो सकी। वही सोमवार से कृषि उपज मंडी में नियम अनुसार खरीदी होगी। जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली से उपज लेकर पहुंच रहे हैं। आप देख सकते हैं मंडी प्रांगण में बड़ी तादाद में किसान पहुंचे हैं और सुबह से नीलामी शुरू होगी।