अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीएसटी के हेड कांस्टेबल योगेश शर्मा को निलंबित कर दिया है, जबकि डीएसटी प्रभारी व टपूकड़ा थाना प्रभारी मुकेश वर्मा को पुलिस लाइन सीकर भेजा गया है। 16 फरवरी को हुए धमाकों में बिहार के 9 लोगों की मौत हो गई थी।