हाथरस: शराब के नशे में गलती से युवक ने पी कीटनाशक जहरीली दवा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया अलीगढ़ रेफर
जनपद अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलताबाद में एक युवक कृष्णा पुत्र गोपाल सिंह ने शराब के नशे में गलती से खेतों में लगाने वाली कीटनाशक जहरीली दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में युवक को उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।