वारिसनगर: गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, तीन परिवारों का घर और लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख
* समस्तीपुर/वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के छत्नेश्वर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 स्थित नवहट्टा गांव में मंगलवार की सुबह गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन परिवारों के घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।,,,,,,