बेगूसराय: FCI थाना पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया, SP ने दी जानकारी
एफसीआई थाना की पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है. बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.