बेगूसराय: बेगूसराय में युवाओं ने खेली कीचड़ की होली, उत्साह का माहौल
बेगूसराय शहरी क्षेत्र में युवाओं ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 कीचड़ की होली खेली. इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कीचड़ की होली के दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को कीचड़ लगाकर होली की बधाई दी. होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने आमलोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. इस संबंध में एसपी ने बताया है कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली खेले.