छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पन्ना नाके पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।