मुरैना नगर: एक दिन की देरी पड़ी भारी, मुरैना कलेक्टर का सख्त एक्शन,पंचायत सचिव पर ठोका जुर्माना,चेतावनी से मचा हड़कंप।
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत कुल्होली के सचिव रामनारायण रावत पर 250 रुपये का अर्थदंड लगाया है। आवेदन का निराकरण निर्धारित तिथि से एक दिन देरी से होने पर यह कार्रवाई की गई। जुर्माना वेतन से वसूला जाएगा। कलेक्टर ने चेतावनी जारी करते हुए प्रभावित आवेदक को प्रतिकर राशि देने के निर्देश भी दिए हैं।