राजगढ़: अम्बेडकर सर्किल राजगढ पर केक काटकर मनाई गई बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ
Rajgarh, Churu | Apr 14, 2026 बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती अम्बेडकर सर्किल पर राजगढ पर उनकी प्रतिमा माल्यार्पण कर एवं केक काटकर धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर एसडीएम राजगढ डॉ मनोज खेमादा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम डॉ मनोज खेमादा व विधायक मनोज न्यांगली, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड़ सहित अन्य वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी प्रकाश डाला।