शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र से मजदूरी कर घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के चांदपुर मोड़ के पास सोमवार देर शाम हुई।