आगरा: मलपुरा के गामरी गांव के पास बस और डंपर की भीषण टक्कर, डंपर चालक की मौत, बस चालक गंभीर रूप से घायल
Agra, Agra | Jan 23, 2026 मलपुरा थाना क्षेत्र के जगनेर रोड पर गामरी गांव के पास बस और डंपर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक दीवान सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर मामले में मुकदमा दर्ज किया।