आगरा: सुभाष पार्क में बोट संचालन का शुभारंभ, एमएलसी विजय शिवहरे ने किया उद्घाटन
Agra, Agra | Jan 23, 2026 नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क में मा. एमएलसी विजय शिवहरे एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बोट संचालन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पार्क के सौंदर्यीकरण व लैंडस्केपिंग कार्यों का निरीक्षण किया गया। MLC ने कहा कि यह पार्क अब पर्यटकों व आगरावासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।