आगरा: पुलिस लाइन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर मॉकड्रिल, शाम 6 बजे पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट
Agra, Agra | Jan 23, 2026 आगरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर नागरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में मॉकड्रिल आयोजित की गई। शाम 6 बजे सायरन बजते ही पूरे शहर में ब्लैकआउट किया गया। मॉकड्रिल में पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य व अन्य विभागों ने हवाई हमले, आग और घायलों की स्थिति का अभ्यास किया। प्रशासन ने आपात स्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिए।