झुंझुनू: पंचदेव बस स्टैंड के नजदीक सड़क हादसे में महिला घायल, महिला कांस्टेबल ने दिखाई मानवता, वीडियो आया सामने
झुंझुनूं शहर के पंचदेव बस स्टैंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोग असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन इसी बीच यातायात पुलिस की कांस्टेबल किरण ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल महिला की मदद की।