हरदोई: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पिहानी-खटेली मार्ग पर खटेली गांव के पास हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2026 हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।पिहानी-खटेली मार्ग पर खटेली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, खटेली गांव निवासी प्रियांशु गेहूं खंदाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर वापस लौट रहा था।ट्रॉली में गेहूं लदा हुआ था।