गोपालगंज: हत्या के प्रयास मामले में नगर थाना की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने दी जानकारी।
गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी चिंटू कुमार के रूप में