राजगढ़: राजगढ़: जैतपुरा के पास कूनो से निकला केपी 3 चीता
कूनो नेशनल पार्क से भटकते हुए राजस्थान के बारां और झालावाड़ होता हुआ kp3 चीता राजगढ़ जिला मुख्यालय के समीप भ्रमण कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दोपहर 1 बजे करीब बताया कि चीते की लोकेशन राजगढ़ के तलाईखेड़ा से जालापाजी फुलखेड़ी और गागोरी और जैतपुरा क्षेत्र में ट्रेंस की गई। अधिकारियों ने बताया कि चीता लगातार तीन दिनों से यही मूवमेंट कर रहा है।