सरोजनी नगर: तेलीबाग क्षेत्र स्थित मॉल के अंदर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम
थाना पीजीआई क्षेत्र स्थित तेलीबाग में V2 मॉल में स्थित एक शोरूम में आग लग गई। तो वहीं आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि इसकी जानकारी जहां एक तरफ फायर विभाग की टीम को दी गई। तो बताया गया की मौके पर पहुंचकर फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान शोरूम में रखा हुआ लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।