आगरा: कमिश्नरेट आगरा की विभिन्न थाना महिला पुलिस कर्मियों को मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के बारे में ACP सुकन्या शर्मा ने दी जानकारी
Agra, Agra | Jan 30, 2024 पुलिस कमिश्नरेट आगरा लगातार महिला पुलिस कर्मियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे रही है। 245 महिला पुलिसकर्मियों में से 95 महिला पुलिसकर्मियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जिनमें से फिटनेस और उम्र के आधार पर 30 महिला पुलिस कर्मियों का चयन किया जाएगा जिन्हें शस्त्र और लाठी चलाने के प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरी जानकारी एसीपी सुकन्या शर्मा ने दी है।