थाना डौकी क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 की मौत; 2 गंभीर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कार सवार पांचों लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
पुलिस हादसे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
📍 लोकेशन: डौकी थाना क्षेत्र, बाजिदपुर, आगरा
#आगरा #डौकी #बाजिदपुर #आगरा_लखनऊ_एक्सप्रेसवे #RoadAccident #BreakingNews #AgraNews #AccidentNews #NewsTimeAgra #न्यूज़टाइमआगरा
Agra, Agra | Sep 26, 2026