कल्याणपुर: पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर टारा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर निवासी युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी के ससुराल आने से इनकार करने पर आक्रोशित युवक ने यह कदम उठाया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। @varal #bihar