सोनाहातु: एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरा, चालक बाल-बाल बचा
बुंडू थाना क्षेत्र के वासिदा गांव के समीप शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फ्लिपकार्ट का एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हालांकि इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर रांची से कोलकाता की ओर पार्सल लेकर जा रहा था। सुबह लगभग छह बजे वासिदा गांव के पास पीछे से आ रहे ए