शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे, नए न्यायाधीश ने संभाला पदभार उच्च न्यायालय बिलासपुर में अरविंद कुमार वर्मा ने ली शपथ 12 दिसंबर 2025 को न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश रेशम सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिकारी और सभी न्यायाधीश मौजूद रहे।