सुसनेर: कीटखेड़ी जोड़ पर गाय को बचाने में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, आगर रेफर
उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे 552-G पर किटखेड़ी जोड़ पर गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कानड थाना क्षेत्र के ग्राम फालका परसुला निवासी 60 वर्षिय मोहनलाल पिता रतनलाल को परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल में लाया गया। यहा डॉ ने इलाज कर आगर भेजा।