धनौरा: गजरौला में बंद बड़ी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की बिगड़ी हालत से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला। एक बंद पड़ी औद्योगिक इकाई में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड की तबियत बिगड़ गई। सहकर्मियों द्वारा उसे तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकिसक ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी यहां आ गए। जानकारी के अनुसार जनपद हाथरस के गांव गुतेरा निवासी महेश के पुत्र प्रताप शाह एक सिक्योरिटी एजेंसी में बत